जनजातीय समुदाय के संस्कृति, परंपरा, रीति- रिवाज की जागरूकता तथा उनकी समस्याओं के निदान के लिए आयोग तत्पर- श्री अंतर सिंह आर्य अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजाति आयोग
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने बताया कि अनूपपुर जिले की समस्याओं को जानने तथा जनजाति समुदाय के लिए किए गए कार्यों के संबंध में बैठक कर विभिन्न विषयक आवश्यक चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गई है। तथा समस्याओं के निदान के संबंध में जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा कि भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के लिए बड़े पैमाने पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के कार्यों के संबंध में जानकारी दी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने जिले की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0