सिंघौरा की मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, ₹1.20 लाख का माल बरामद—19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सिंघौरा गांव में मोबाइल दुकान से करीब ₹1.20 लाख के मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, चार्जर और नकदी चोरी के मामले का वेंकटनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी राजा शंकर शाह परस्ते को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
आरोपी के कब्जे से मोबाईल एवं अन्य सामान कीमती लगभग 120000/- रूपये बरामद
वेंकटनगर : आशीष तिवारी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम, श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री नवीन तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जैतहरी श्री गोकुलानंद पाण्डेय के नेतृत्व में की गई कार्यवाही।
यह है पूरा मामला
दिनांक 27/08/2026 को फरियादी रावेन्द्र गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौरा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर द्वारा पुलिस चौकी वेंकटनगर में रिपोर्ट लेख कराई गई कि ग्राम सिंघौरा में मेरी मोबाईल दुकान है सुबह दुकान खोला तो देखा कि मेरी दुकान के पीछे का दरबाजा अंदर से खुला हुआ था एवं दुकान के पीछे ओर की टीन सेट उखडा हुआ था तथा 01 LAVA कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल, 01 ACER कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल, 02 नग POCO कंपनी का C71 एन्ड्राईड मोबाईल, POCO कंपनी का C61 एन्ड्राईड मोबाईल, itel कंपनी का A50c एन्ड्राईड मोबाईल एवं 06 नग boat कंपनी के बड्स ब्लूटूथ, 01 नग Realme कंपनी का बड्स ब्लूटूथ, 05 नग चार्जर एडाप्टर एवं केबल, 09 नग नेक बेंड ब्लूटूथ हेडफोन एवं कुछ नगद रूपये नही थे चोरी हो गये थे कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान का टीन सेट उखाडकर दुकान में घुसकर मेरा उपरोक्त सामान कीमती लगभग 120000/- रूपये का चोरी हो गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र.295/26 धारा 331(4), 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गई जो पूछतांछ पर अपना नाम राजा शंकर शाह परस्ते पिता रमेश सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कपरिया थाना जैतहरी को होना बताया एवं ग्राम सिंघौरा मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी करना एवं चोरी किये हुये मोबाईल, हेडफोन, चार्जर एवं पैसा अपने घर के कमरे में झोला में भरकर रखना बताया।
आरोपी के कब्जे से इन समानों की हुई जप्ती
आरोपी की निशादेही पर 01 LAVA कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल, 01 ACER कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल, 03 POCO कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल, 01 itel कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल एवं 07 नग बड्स ब्लूटूथ, 05 नग चार्जर एडाप्टर एवं केबल, 09 नग नेक बेंड ब्लूटूथ हेडफोन एवं नगद 415 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अनूपपुर के समक्ष पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी राजा शंकर शाह परस्ते को जिला जेल अनूपपुर दाखिल किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, प्र.आर.07 बलराम सिंह पैकरा एवं आर. 288 विजय टाटू एवं साइबर सेल से प्र.आर. राजेंद्र अहिरवार, पंकज मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0