वेंकटनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दो बच्चियों सहित लापता महिला सकुशल दस्तयाब
अनूपपुर जिले की वेंकटनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो बच्चियों सहित लापता 35 वर्षीय महिला को सकुशल दस्तयाब कर लिया। महिला 30 सितंबर को दोनों बच्चियों के साथ घर से लापता हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर खोजबीन करते हुए महिला एवं बच्चियों का पता लगाया।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
आशीष तिवारी : अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी अनूपपुर श्री सुजीत कडवे के मार्गदर्शन में चौकी वेंकटनगर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 01./10/2026 को वेंकटनगर निवासी व्यक्ति द्वारा चौकी वेंकटनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी अपनी 6 वर्ष एवं 8 वर्ष की दो बच्चियों के साथ दिनांक 30/09/2026 को घर से अचानक लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला । रिपोर्ट के आधार पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 340/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लापता महिला एवं बच्चियों की पतासाजी हेतु त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया वेंकटनगर पुलिस ने लापता महिला एवं बच्चियों की तलाश के लिए सक्रिय पतासाजी अभियान शुरू किया। तकनीकी जानकारी एवं स्थानीय स्तर पर लगातार की गई खोजबीन के दौरान पुलिस टीम ने लापता महिला एवं दोनों बच्चियों को सकुशल दस्तयाब कर लिया। लापता महिला एवं बच्चियों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही भूमिका
थाना प्रभारी जैतहरी श्री गोकुलानंद पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू एवं महिला प्रधान आरक्षक लेखनवती, प्रधान आरक्षक बलराम सिंह पैकरा एवं आरक्षक सोनू परते की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0