ऑपरेशन प्रहार 2.0: दो लग्जरी कारों में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 6 तस्कर गिरफ्तार
चोरहटा थाना पुलिस ने 11-12 सितंबर की दरम्यानी रात शहडोल की ओर से आ रही दो लग्जरी कारों को रोककर गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, दो वाहन समेत करीब 30 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया।
अतुल सिंह बघेल/ मध्यप्रदेश
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत चोरहटा पुलिस की कार्रवाई, करीब 30 लाख रुपये का मशरूका जब्त
रीवा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों से गांजे की खेप पकड़ी है। 11-12 सितंबर की दरम्यानी रात चोरहटा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा और मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गांजे की खेप शहडोल की ओर से रीवा लाई जा रही थी। कार्यवाहि में गांजा, दो लग्जरी वाहन सहित करीब 30 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी
पुलिस के मुताबिक रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत को गांजे की खेप रीवा लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह के निर्देशन में सीएसपी ऋतु उपाध्याय के नेतृत्व में चोरहटा थाना पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी और घेराबंदी शुरू की।
नाकेबंदी के दौरान दो संदिग्ध लग्जरी वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शहडोल से रीवा तक फैले नेटवर्क की जांच
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था, रीवा में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. विनीत चौधरी, पिता नंदलाल चौधरी, उम्र 36 वर्ष, बुढ़ार, जिला शहडोल
2. सनत सिंह कर्चुली, पिता सुरेंद्र सिंह, उम्र 42 वर्ष, बुढ़ार, जिला शहडोल
3. शिवदे महरा, पिता नत्थू महरा, उम्र 26 वर्ष, बुढ़ार, जिला शहडोल
4. कमलेश महरा, पिता नंदलाल महरा, उम्र 30 वर्ष, बुढ़ार, जिला शहडोल
5. नीरज महरा, पिता बिहारी महरा, उम्र 26 वर्ष, बुढ़ार, जिला शहडोल
6. सोहन बैगा, पिता जीतलाल बैगा, बुढ़ार, जिला शहडोल
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
1
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0