पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूत करेगा मध्यप्रदेश मीडिया संघ, दिसंबर में घोषित होगी संभागीय व जिला कार्यकारिणी

मध्यप्रदेश मीडिया संघ की जिला स्तरीय विशेष बैठक शहडोल स्थित संभागीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सामूहिक मेडिकल बीमा, सदस्यता अभियान और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन ने दिसंबर माह में संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने का निर्णय लिया। साथ ही नियमित बैठकों के आयोजन और पत्रकारों की समस्याओं के सामूहिक निराकरण पर जोर दिया गया।

Oct 13, 2026 - 21:42
Oct 13, 2026 - 21:42
 0  42

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

दिसंबर माह में संभाग एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा का निर्णय, सदस्यता अभियान चलाने पर दिया गया जोर

शहडोल पत्रकारों के हित मे सदैव सशक्त रहने वाले संगठन मध्यप्रदेश मीडिया संघ की जिला स्तरीय विशेष बैठक शहडोल स्थित संभागीय कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी के निर्देशन में, संभागीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला की सहमति तथा जिला अध्यक्ष सी.पी. जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पत्रकार हितों, पत्रकार सुरक्षा, सामूहिक मेडिकल बीमा और संगठन के विस्तार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा, मेडिकल सुविधाओं और सामूहिक बीमा जैसे विषयों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही निष्पक्ष पत्रकारिता, पारदर्शिता और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

नियमित बैठकों के आयोजन पर जोर

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आकस्मिक, मासिक, त्रैमासिक एवं छमाही बैठकों के आयोजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं पर सामूहिक रूप से विचार कर उनके निराकरण के प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर माह में मध्यप्रदेश मीडिया संघ की संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए अगले माह विशेष बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों सहित सदस्य उपस्थित रहे , 

 संगठन के संरक्षक एवं शहडोल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकीनाथ गर्ग, संरक्षक अन्नपूर्णा तिवारी, संरक्षक रघुवंश मिश्रा, संरक्षक अनिल तिवारी (हिम्मू), वरिष्ठ पत्रकार राहुल तिवारी, सुनील मिश्रा (शहडोल टुडे), प्रदीप पाण्डेय, मृगेन्द्र पाठक, संतोष चौबे, संजय गर्ग, कमल सराफ, संभागीय सचिव डॉ. पंकज शर्मा , शैलेन्द्र सराफ, अमित दुबे, बृजकांत मिश्रा, संजय यादव, पंकज मिश्रा, पंकज राव, अतुल मिश्रा, अतुल सिंह बघेल, निशांत गर्ग, संजय सिंह, रजनीश शर्मा, बृजेश शर्मा, नीरज शर्मा, मयूर मिश्रा, आयुष मिश्रा, मयंक मिश्रा, सुरेन्द्र नामदेव, रामनिवास गौतम, कोमल कुशवाहा, देवेन्द्र सोनी, तरुण वर्मा, अशोक तिवारी, मोले यादव एवं सोनू यादव सहित शहडोल जिले के कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0