गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया महात्मा गांधी को नमन, गूंजे ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारे
गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़ार द्वारा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, गांधी तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
बुढ़ार। गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़ार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए स्वच्छता एवं स्वच्छ भारत का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, गांधी तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन त्याग, तपस्या और मानवीय मूल्यों पर आधारित रहा। सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हनुमान खंडेलवाल, राम सिंह, सुजीत सिंह चंदेल, राम सजीवन शर्मा, आनंद मोहन जायसवाल, मो. आजाद, इबरार खान, संतोष सिंह सेंगर, नौशेरमा खान, हर्ष पाठक, मो. साबिर, मो. इकबाल, नीलम सिंह, मनोज जैन, अनिल जायसवाल, नईम खान, मनु सिंह, बिहारी लाल साहू, रामेश्वर गौतम, रतन सोनी, महबूब खान, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष विक्की पटेल, फैज खान, जुयैब अंसारी, विनय रजक, मो. रियाज, वसीम खान, सोमू, प्रदीप वर्मन, शालू, उमेश लोधी, गुड्डू राय, अर्जुन प्रजापति, अजय साहू, सुनीत पांडे, छोटू यादव, बाबू दहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0