सुबह 5 बजे खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, जरवाही के बटली घाट में 3 डग्गी जब्त, एक मौके से फरार

सुबह करीब 5 बजे खनिज विभाग की टीम ने जरवाही के बटली घाट में दबिश देकर 3 डग्गियां जब्त कीं, जबकि एक डग्गी मौके से फरार हो गई। फरार वाहन के संबंध में वीडियो के आधार पर कार्यवाही की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मौके पर विवाद की स्थिति बनने की चर्चा है, हालांकि खनिज निरीक्षक अभिषेक पटेल ने विवाद से इनकार किया है। मामले में बुढ़ार पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Oct 7, 2026 - 09:37
Oct 7, 2026 - 09:43
 0  55
सुबह 5 बजे खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, जरवाही के बटली घाट में 3 डग्गी जब्त, एक मौके से फरार
जप्त डग्गी
सुबह 5 बजे खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, जरवाही के बटली घाट में 3 डग्गी जब्त, एक मौके से फरार

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

वीडियो के आधार पर फरार डग्गी चालक पर होगी कार्यवाही, बुढ़ार पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

शहडोल/बुढ़ार।

बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत जरवाही के बटली घाट में बुधवार सुबह करीब 5 बजे खनिज विभाग की टीम ने घात लगाकर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। खनिज विभाग की टीम ने मौके से कथित रूप से अवैध खनिज परिवहन में लगी 3 डग्गियों को जब्त किया, जबकि एक डग्गी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक कार्यवाही के दौरान घाट में विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई, हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि फरार वाहन की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसके आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आगे कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है।

इस पूरे मामले में सवाल यह भी उठ रहा है कि सुबह-सुबह खनिज विभाग की टीम को घाट में अवैध गतिविधियों की सूचना कैसे मिली और पुलिस की भूमिका क्या रही? स्थानीय स्तर पर बुढ़ार पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

वहीं, सूत्रों के अनुसार कार्यवाही के दौरान खनिज निरीक्षक अभिषेक पटेल की टीम मौके पर मौजूद थी। हालांकि जब उनसे घाट में कथित विवाद और कार्यवाही के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने विवाद की स्थिति से इनकार किया।

अब बड़ा सवाल यह है कि अगर मौके पर कोई विवाद नहीं हुआ तो इस संबंध में सामने आ रही चर्चाओं का आधार क्या है? और फरार डग्गी के खिलाफ वीडियो के आधार पर खनिज विभाग किस तरह की कार्यवाही करता है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0