शहडोल में टूटी बिजली की सर्विस लाइन बनी हाथी की मौत की वजह! चंदौली गांव में मिला शव

शहडोल जिले के बाणसागर क्षेत्र के चंदौली गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मखना हाथी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टूटी हुई सर्विस लाइन से करंट फैलने की आशंका है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Oct 13, 2026 - 12:17
Oct 13, 2026 - 12:20
 0  23
शहडोल में टूटी बिजली की सर्विस लाइन बनी हाथी की मौत की वजह! चंदौली गांव में मिला शव
मृत हाथी
शहडोल में टूटी बिजली की सर्विस लाइन बनी हाथी की मौत की वजह! चंदौली गांव में मिला शव

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

शहडोल। जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही के बीच बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मखना हाथी की मौत का मामला सामने आया है। घटना बाणसागर क्षेत्र के चंदौली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव के राजस्व क्षेत्र में हाथी का शव मिला। प्रारंभिक आशंका है कि घर तक बिजली पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही टूटी सर्विस लाइन के संपर्क में आने से हाथी की जान गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल अक्सर रात के समय भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाता है। गांवों में घरों के भीतर रखे अनाज की गंध भी हाथियों को आबादी की ओर आकर्षित करती है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान दल से बिछड़कर एक मखना हाथी चंदौली गांव के राजस्व क्षेत्र में पहुंच गया। टूटी तार से करंट फैलने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के पास बिजली की सर्विस लाइन टूटी हुई थी। आशंका है कि तार में करंट प्रवाहित होने के कारण हाथी उसकी चपेट में आ गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।

वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल

हाथी की मौत की घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लाइनों के रखरखाव और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही वाले क्षेत्रों में बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों की जांच और समय रहते सुधार करना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

13 अक्टूबर 2026 को , शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र के चंदोली गांव में खेत के पास बोरवेल क्षेत्र में करंट लगने से नर हाथी की मौत की सूचना है। वन विभाग के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0