बुढ़ार रोड पर नगर पालिका की सख्त कार्यवाही, 6 दुकानदारों पर 9,500 रुपये जुर्माना

नगर पालिका परिषद शहडोल ने बुढ़ार रोड पर प्रतिबंधित पॉलिथीन और गंदगी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए छह दुकानदारों पर कुल 9,500 रुपये का जुर्माना लगाया। मौके से 6 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई।

Sep 19, 2026 - 21:07
Sep 19, 2026 - 21:07
 0  27
बुढ़ार रोड पर नगर पालिका की सख्त कार्यवाही, 6 दुकानदारों पर 9,500 रुपये जुर्माना
बुढ़ार रोड पर नगर पालिका की सख्त कार्यवाही, 6 दुकानदारों पर 9,500 रुपये जुर्माना

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

6 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद, गंदगी करने वालों को दी सख्त हिदायत

शहडोल, 19 सितंबर 2026। प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर पालिका परिषद शहडोल ने सख्ती बरतते हुए कार्यवाही की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने बुढ़ार रोड स्थित दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छह दुकानदारों के पास से कुल 6 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कुल 9,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी। इसके स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थैलों का उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही दुकानदारों से अपनी दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और शहर को स्वच्छ एवं पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

नगर पालिका परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक अनिल महोबिया, भूपेश कोहरे, भरत सिंह, आनंद यादव एवं कमल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0