एकलव्य विद्यालय के छात्रों का पैदल मार्च, कलेक्टर कार्यालय जाने पर अड़े बच्चे

आदर्श एकलव्य विद्यालय जैतपुर/बिरौड़ी के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं से नाराज होकर कलेक्टर कार्यालय की ओर पैदल मार्च शुरू किया। बच्चों ने ‘प्रिंसिपल हटाओ’ के नारे लगाए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाया और बस व खाने-पीने की व्यवस्था कराई।

Oct 7, 2026 - 13:26
Oct 7, 2026 - 13:27
 0  144
एकलव्य विद्यालय के छात्रों का पैदल मार्च, कलेक्टर कार्यालय जाने पर अड़े बच्चे

एकलव्य विद्यालय के छात्रों का पैदल मार्च, कलेक्टर कार्यालय जाने पर अड़े बच्चे

विद्यालय की व्यवस्थाओं से नाराजगी का दावा, ‘प्रिंसिपल हटाओ’ के नारे; प्रशासन ने बस और भोजन की कराई व्यवस्था

शहडोल। आदर्श एकलव्य विद्यालय जैतपुर/बिरौड़ी के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर पैदल कूच कर दिया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में बच्चे करीब 50 किलोमीटर दूर कलेक्टर कार्यालय जाने के लिए पैदल रवाना हुए और रास्ते में ‘प्रिंसिपल हटाओ’ के नारे लगाते रहे।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस सक्रिय हुई। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसी आनंद राय सिन्हा एवं संबंधित शिक्षक भी बच्चों के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा बच्चों को समझाने तथा उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया गया।

बच्चों के लिए प्रशासन की ओर से बस एवं खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई, ताकि उन्हें लंबा सफर पैदल तय न करना पड़े। अधिकारियों द्वारा लगातार बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं पूछी जा रही हैं, लेकिन बच्चे फिलहाल अपनी मांगों के संबंध में विस्तार से कुछ बताने को तैयार नहीं, 

जनसत्ता एक्सपोज की नजर अब इस पूरे मामले पर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0