रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 24 डिब्बों में भरा 72 किलो महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब बनाने की तैयारी पर कार्रवाई

रामनगर पुलिस ने झीमर नाला के पास दबिश देकर 24 प्लास्टिक डिब्बों में रखा करीब 72 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन बरामद किया। पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के साथ लाहन का मौके पर विधिवत नष्टीकरण कराया। मामले में आरोपी अजय कुमार सिंह गोंड के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

Sep 10, 2026 - 16:37
Sep 10, 2026 - 16:40
 0  41
रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 24 डिब्बों में भरा 72 किलो महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब बनाने की तैयारी पर कार्रवाई
जप्ती
रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 24 डिब्बों में भरा 72 किलो महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब बनाने की तैयारी पर कार्रवाई

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

आशीष तिवारी : अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराव के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना रामनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झीमर नाला के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के डिब्बों में अवैध महुआ लाहन रखकर शराब बनाने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना रामनगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मिले व्यक्ति की पहचान अजय कुमार सिंह गोंड, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंद्रानगर, थाना रामनगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मौके से 24 प्लास्टिक के डिब्बों में भरा लगभग 72 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन (डिब्बे में मात्रा करीब 500kg) जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,000 है, बरामद किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टिक के डिब्बे एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस द्वारा मौके पर जब्त किए गए 24 डिब्बों में भरे अवैध महुआ लाहन एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री का विधिवत नष्टीकरण किया गया, ताकि इसका किसी भी प्रकार से पुनः उपयोग न हो सके।

आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 261/26 पंजीबद्ध कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(एफ) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। अवैध शराब के विरुद्ध थाना रामनगर पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0