अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाहि, जैतपुर पुलिस ने 80 लाख के 5 डंपर पकड़े

जैतपुर पुलिस ने देर रात अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 डंपर जब्त किए। पांचों डंपरों में करीब 6-6 घन मीटर रेत लोड मिली, जबकि कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए। पुलिस ने वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है।

Sep 11, 2026 - 17:03
Sep 11, 2026 - 17:04
 0  39

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

देर रात घेराबंदी कर पकड़े गए डंपर, बिना नंबर प्लेट के वाहन भी मिले; पांचों में करीब 6-6 घन मीटर रेत लोड

शहडोल। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जैतपुर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच डंपरों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए डंपरों में करीब 6-6 घन मीटर रेत लोड थी। जांच के दौरान कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 की रात करीब 12:35 बजे जैतपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर पांचों डंपरों को पकड़ा गया। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने उनके चेसिस और इंजन नंबर दर्ज किए। इसके बाद सभी डंपरों को जैतपुर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

बताया गया है कि प्रत्येक डंपर में लोड रेत की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये है। इस हिसाब से पांच डंपरों में लोड रेत की कुल कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई गई है। वहीं पांचों डंपरों की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह रेत और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 80.45 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने पांचों डंपरों के चालकों की व्यवस्था कर वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। जब्त रेत को खनिज विभाग/एसईएम के सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

मामले में उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार BNS की धारा 303(2), 317(2) तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा जैतपुर थाना प्रभारी समीर खान के नेतृत्व में की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0