बिछिया सचिव की गाड़ी MP18 ZG 4311 चोरहटा थाना रीवा में 2 क्विंटल गांजे के साथ धराई
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने MP18 ZG 4311 नंबर की गाड़ी से करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद कर वाहन जब्त किया। गाड़ी जनपद पंचायत बुढ़ार अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया में पदस्थ सचिव राकेश प्रजापति से जुड़ी बताई जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
राकेश प्रजापति से जुड़ी बताई जा रही गाड़ी में गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस जांच में जुटी
रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते 11-12 सितंबर कि रात गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए MP18 ZG 4311 नंबर की गाड़ी से करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस कार्यवाही मे वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बिछिया ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत क्षेत्र में पदस्थ सचिव राकेश प्रजापति से जुड़ा है। गांजे की इतनी बड़ी खेप वाहन में मिलने के बाद मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वाहन में गांजा मिलने मात्र से सचिव की संलिप्तता साबित नहीं होती; उनकी भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
शहडोल कनेक्शन की भी जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 2 क्विंटल गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। वाहन का इस्तेमाल किसके द्वारा किया जा रहा था और इस पूरे मामले में राकेश प्रजापति की क्या भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है।
पंचायत सचिव से जुड़ी गाड़ी में गांजा मिलने से सवाल
ग्राम पंचायत के सचिव से जुड़ी बताई जा रही गाड़ी में गांजे की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पंचायत महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। अब निगाहें पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्यवाही पर टिकी हैं।
चोरहटा थाना पुलिस द्वारा मामले में जब्ती, आरोपियों और वाहन के संबंध में आगे की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0