श्रीराम जानकी मंदिर बुढ़ार में 29 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

बुढ़ार के श्रीराम जानकी मंदिर में 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महंत श्री अर्जुन दास जी महाराज का गुरु पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा।

Jul 28, 2026 - 20:29
Jul 28, 2026 - 20:29
 0  6
श्रीराम जानकी मंदिर बुढ़ार में 29 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव
राम जानकी मन्दिर बुढ़ार अर्जुन दास जी महाराज

अतुल सिंह बघेल  / शहडोल 

बुढ़ार स्थित प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर में 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धालु अपने पूज्य गुरुवर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मंदिर के पूज्य महंत श्री अर्जुन दास जी महाराज का उनके शिष्य एवं श्रद्धालु परंपरानुसार पूजन करेंगे। साथ ही मंदिर के साकेतवासी महंत श्री नारायण दास शास्त्री जी महाराज के तैलचित्र एवं ब्रह्मलीन महंत श्रीराम बालक दास जी महाराज के चित्र का भी श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया जाएगा।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था भी की गई है।

पूज्य महंत श्री अर्जुन दास जी महाराज ने नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूजन एवं भंडारा प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0