Sirmaur News: सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत

Jul 15, 2026 - 02:17
 0  0
Sirmaur News: सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-907A) पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात हाईवे पर एक तीखे मोड़ के पास हुआ. कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे लगी सुरक्षा दीवार (पैराफिट) को जोरदार टक्कर मारते हुए तोड़कर सीधे 150 फुट गहरी खाई में जा समाई. हादसे के वक्त वाहन में कुल चार लोग सवार थे.

कुल्लू के श्री बिजली महादेव मंदिर पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, पैदल चढ़ाई कर किए दर्शन

मृतकों और घायल की पहचान

दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग सिरमौर जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे में 48 वर्षीय रीना शर्मा, 65 वर्षीय अधिकारी जैतली और 60 वर्षीय उर्मिल जैतली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में अधिकारी जैतली का 33 वर्षीय बेटा यशस्वी जैतली गंभीर रूप से घायल हो गया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. गंभीर रूप से घायल यशस्वी जैतली को खाई से निकालकर तुरंत नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह वाहन का अचानक अनियंत्रित होना माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के असल कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.

शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
News Room News Room