जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो में भरकर लाई जा रही थी 302 लीटर अवैध शराब, दो तस्कर फरार

जैतहरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलिया फाटक के पास घेराबंदी कर बिना नंबर की महिंद्रा बोलेरो से 302.520 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹2,26,476 तथा वाहन की कीमत करीब ₹10 लाख बताई गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार राजा सिंधी और अज्ञात चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Aug 23, 2026 - 20:21
Aug 23, 2026 - 20:21
 0  162
जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो में भरकर लाई जा रही थी 302 लीटर अवैध शराब, दो तस्कर फरार
बारामदी

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

बोलेरो से 2.26 लाख का 302 लीटर अवैध शराब को पुलिस ने वाहन सहित किया जब्त, 2 आरोपी फरार, मामला दर्ज

आशीष तिवारी : अनूपपुर। जैतहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की महिंद्रा बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 302.520 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,26,476/- है, तथा महिंद्रा बोलेरो वाहन जप्त किया गया। मामले में आरोपी राजा सिंधी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना जैतहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बोलेरो S6 वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब अनूपपुर की ओर से जैतहरी लाई जा रही है। थाना जैतहरी पुलिस टीम द्वारा डायल-112 स्टाफ एवं चालक के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान बेलिया फाटक पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान अनूपपुर की ओर से एक ट्रक के पीछे एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन धीमा होने पर चालक की बगल वाली सीट पर राजा सिंधी बैठा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद अज्ञात चालक द्वारा वाहन को तेज गति से जैतहरी की ओर भगाया गया। पुलिस एवं डायल-112 वाहन द्वारा पीछा किए जाने पर बोलेरो चालक अमन होटल के बगल से पीछे के रास्ते में वाहन लेकर घुस गया। कुछ दूरी पर चालक एवं राजा सिंधी अंधेरे का फायदा उठाकर बोलेरो वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम बिना नंबर की बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में कार्टूनों के अंदर 8 PM, मैक डॉवेल्स, रॉयल स्टैग, मैजिक मूमेंट, बोल्ट बीयर, गोवा ब्रांड सहित विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब पाई गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 302.520 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹2,26,476/- एवं बोलेरो वाहन कीमती 10 लाख पाई गई। अवैध शराब एवं बोलेरो वाहन को जप्त कर कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0