पकरिया चौराहे पर बुढ़ार पुलिस का शिकंजा, ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 25 पशु बरामद
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पशुओं को बरामद किया है। शहडोल से अनूपपुर की ओर जा रहे संदिग्ध वाहन को पकरिया चौराहे पर घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में 13 गाय और 12 बछड़े ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। पुलिस ने पशुओं को अपने कब्जे में लेकर मामले में FIR क्रमांक 0614/2026 दर्ज की है। प्रकरण में मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6(क), पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66 एवं 192 के तहत कार्रवाई की गई है।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
पकरिया चौराहे पर घेराबंदी कर 13 गाय और 12 बछड़े बरामद, ठूंस-ठूंसकर कर रहे थे परिवहन
शहडोल। पशु क्रूरता के खिलाफ बुढ़ार पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने ए एस आई क्लांईमेंट जॉन के साथ टीम गठित की, जिसके बाद टीम ने शहडोल से अनूपपुर की ओर जा रहे संदिग्ध वाहन को पकरिया चौराहे पर घेराबंदी कर रोक लिया।
ए एस आई क्लांईमेंट जॉन द्वारा घेराबंदी कर की गई कार्रवाई में वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 13 नग गाय और 12 नग बछड़े, कुल 25 पशु, ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने पशुओं को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में थाना बुढ़ार पुलिस ने FIR क्रमांक 0614/2026 दर्ज की है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6(क), पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66 एवं 192 के तहत कार्रवाई की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0