बूढ़ार में जुए के फड़ पर पुलिस का शिकंजा, 5 जुआरी गिरफ्तार; नकदी-मोबाइल समेत 89 हजार का माल जब्त
बूढ़ार पुलिस ने पुरानी टॉकीज के खुले मैदान में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 6,900 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 89 हजार रुपये बताई गई है। मामले में मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 सहित BNS की धारा 112(1) के तहत कार्यवाहि की गई।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
पुरानी टॉकीज के खुले मैदान में चल रहा था जुए का खेल, 6,900 रुपये नकद, दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त
शहडोल/बूढ़ार। जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बूढ़ार पुलिस ने पुरानी टॉकीज के खुले मैदान में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल समेत करीब 89 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार कार्यवाहि 5 सितंबर 2026 की देर रात करीब 11:30 बजे से 6 सितंबर की मध्यरात्रि के दौरान पुरानी टॉकीज के खुले मैदान, बूढ़ार में की गई। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में किशन चौधरी, योगेंद्र तिवारी, आशीष केवट, आकाश सोनी और रवि गुप्ता शामिल हैं।
मौके से 6,900 रुपये नगद, ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य पुलिस रिकॉर्ड में करीब 89 हजार रुपये दर्ज है।
धाराओं में मामला दर्ज
बूढ़ार पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम, 1976 की धारा 13 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(1) के तहत अपराध दर्ज किया है।
एफआईआर क्रमांक 0616/2026 के अनुसार प्रकरण की विवेचना की जिम्मेदारी पुलिस आरक्षक आशीष तिवारी को सौंपी गई है।
पुलिस की इस कार्यवाहि से जुआरियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0