वार्डों के पैदल निरीक्षण पर निकलीं CMO, नालियों की सफाई और सड़क के गड्ढे भरने के दिए निर्देश
सीएमओ आशा जितेंद्र भंडारी ने वार्ड 18, 31 और 32 का पैदल निरीक्षण किया। नालियों की सफाई और सड़क के गड्ढों में तत्काल मुरूम डलवाने के निर्देश दिए।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
शहडोल। नगर पालिका परिषद शहडोल की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने रविवार को वार्ड क्रमांक 18, 31 एवं 32 का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, नालियों, सड़कों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
वार्डवासियों ने नालियों की सफाई और सड़कों पर बने गड्ढों की समस्या से सीएमओ को अवगत कराया। सीएमओ ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सड़कों के गड्ढों को देखते हुए उपयंत्री शरद द्विवेदी को तत्काल मुरूम डलवाकर सड़क समतल कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।
सीएमओ ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। वार्डवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0