"कंक्रीट पर चढ़ा प्लास्टर का मेकअप! ढलाई कम, लीपापोती ज्यादा!
जनपद पंचायत बूढ़ार की ग्राम पंचायत खरला में निर्मित स्टॉप डैम और घाट निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं! सही अनुपात पर मैटेरियल का उपयोग नहीं किया गया है! गिट्टी और रेत की मात्रा अधिक उपयोग किया गया है!
कंक्रीट पर चढ़ा प्लास्टर का मेकअप! ढलाई कम, लीपापोती ज्यादा
शहडोल! बुढ़ार जनपद पंचायत बुढ़ार अंतर्गत ग्राम पंचायत खरला में निर्मित स्टॉप डैम एवं घाट निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मौके पर दिखाई दे रही कंक्रीट की सतह कई स्थानों पर उखड़ी हुई है, जिससे गिट्टी बाहर नजर आ रही है। इसके बावजूद संबंधित हिस्सों पर प्लास्टर किए जाने को लेकर ग्रामीणों में चर्चा तेज है।
निर्माण क्षेत्र के जानकारों के अनुसार सामान्यतः आरसीसी (RCC) कंक्रीट ढलाई पर अलग से प्लास्टर नहीं किया जाता। यदि कहीं बाद में प्लास्टर कराया गया है, तो यह जांच का विषय है कि उसका उद्देश्य केवल फिनिशिंग था या किसी तकनीकी कमी को छिपाना।
जब सरकार गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, तो फिर सरकारी निर्माण में लीपापोती की नौबत आखिर क्यों?"
एक ओर प्रदेश सरकार सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत बुढ़ार की ग्राम पंचायत खरला में निर्मित स्टॉप डैम एवं घाट निर्माण की तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं।
ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने तथा यदि कोई अनियमितता मिले तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0