SV Super Speciality Hospital की एक और बड़ी पहल, अब शहडोल में मिलेगा पेट, लीवर और पाचन रोगों का सुपर स्पेशलिटी इलाज
SV Super Speciality Hospital, शहडोल में 2 अगस्त को DM गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. महेश शर्मा विशेष ओपीडी में मरीजों का परीक्षण करेंगे। अस्पताल में लगातार बढ़ रही सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के तहत अब पेट, लीवर और पाचन संबंधी रोगों का विशेषज्ञ इलाज भी शहडोल में उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलेगी।
अतुल सिंह बघेल :
SV Super Speciality Hospital में लगातार बढ़ रही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, अब गैस्ट्रो रोगियों को भी बड़े शहरों की बजाय अपने जिले में मिलेगा आधुनिक उपचार।
शहडोल।
शहडोल संभाग के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब पेट, लीवर एवं पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को जबलपुर, नागपुर, रायपुर या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। SV Super Speciality Hospital & Research Centre, शहडोल लगातार सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को DM गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. महेश शर्मा विशेष ओपीडी के माध्यम से मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
डॉ. महेश शर्मा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीजों को पेट, लीवर, अग्न्याशय (Pancreas) एवं आंतों से संबंधित जटिल रोगों की विशेषज्ञ जांच, सटीक परामर्श और आधुनिक उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
शहडोल में विकसित हो रहा सुपर स्पेशलिटी हेल्थकेयर सेंटर
एक समय था जब न्यूरो, स्पाइन, गैस्ट्रो और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए शहडोल संभाग के मरीजों को सैकड़ों किलोमीटर दूर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। लेकिन SV Super Speciality Hospital के संचालन के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
अस्पताल में पहले से डॉ. विवेक शर्मा के नेतृत्व में न्यूरो एवं स्पाइन से जुड़े कई जटिल एवं सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जिससे अनेक मरीजों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिला है। अब विभिन्न सुपर स्पेशलिटी के अनुभवी चिकित्सक भी सप्ताह एवं माह के निर्धारित दिनों में शहडोल पहुंचकर विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं, जिससे मरीजों का समय, पैसा और अनावश्यक परेशानी तीनों की बचत हो रही है।
इन समस्याओं से परेशान मरीज अवश्य लें परामर्श
लंबे समय से पेट दर्द या गैस की समस्या
लगातार एसिडिटी एवं सीने में जलन
कब्ज या बार-बार दस्त
फैटी लिवर, हेपेटाइटिस एवं पीलिया
लीवर सिरोसिस
उल्टी या मल में खून आना
निगलने में कठिनाई
IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम), अल्सर एवं अन्य पाचन तंत्र संबंधी रोग
अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि गंभीर बीमारियों का समय पर निदान एवं उपचार संभव हो सके।
विशेष ओपीडी विवरण
विशेषज्ञ: डॉ. महेश शर्मा (DM गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी)
तिथि: 2 अगस्त 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: SV Super Speciality Hospital & Research Centre, शहडोल (म.प्र.)
अपॉइंटमेंट एवं संपर्क
📞 7999284125
📞 9399369763
अस्पताल प्रबंधन ने सीमित समय और अधिक संख्या में संभावित मरीजों को देखते हुए पूर्व पंजीयन एवं अपॉइंटमेंट लेने की सलाह दी है, ताकि प्रत्येक मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सक से पर्याप्त समय और बेहतर परामर्श मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0