यातायात प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में हुई सघन जांच, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी चालानी कार्य वाही

शहडोल जिले में एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में निजी वाहनों पर लगे अवैध स्टिकर, ब्लैक फिल्म, हूटर, फ्लैश लाइट और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट हटवाकर चालानी कार्य वाही की गई। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Aug 2, 2026 - 11:56
Aug 2, 2026 - 12:13
 0  23

अतुल सिंह बघेल/ शहडोल 

शहडोल। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान निजी वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए प्रेस, पुलिस, भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन, वीआईपी सहित अन्य भ्रामक स्टिकर, नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म, हूटर, लाल-नीली फ्लैश लाइट तथा निर्धारित मानकों के विपरीत लगी नंबर प्लेटों को हटवाया गया। वहीं मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्य वाही भी की गई।

यातायात प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराना, वीआईपी संस्कृति पर नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों से सभी अनधिकृत स्टिकर, ब्लैक फिल्म, हूटर एवं फ्लैश लाइट तत्काल हटा लें और निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का ही उपयोग करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्य वाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0