जन विश्वास अभियान के पहले ही दिन धुरवार पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, तत्काल जांच के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत धुरवार में आयोजित जन कल्याण शिविर के दौरान कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालय और शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति, एसडीएम अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Aug 7, 2026 - 12:28
Aug 7, 2026 - 12:29
 0  106

अतुल सिंह बघेल / शहडोल 

शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत सोहागपुर की ग्राम पंचायत धुरवार में आयोजित जन कल्याण शिविर के दौरान कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय धुरवार का जायजा लिया और शिक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था की जांच की।

शिविर में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल संकट की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाहि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति, एसडीएम अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0