जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: तीन जगह दबिश, 14.888 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर की टीम ने गांजा तस्करों के विरुद्ध एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 14.888 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.27 लाख रुपये बताई गई है, जप्त किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
03 आरोपियों से कुल 14.888 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार
जैतहरी। दिनांक 11.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा राज्य से गांजा तस्कर मादक पदार्थ गांजा लेकर थाना जैतहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम वेंकटनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने के उद्देश्य से आने वाले हैं।
मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा गांजा तस्करों की धरपकड़ एवं मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर से कुल 03 टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई—
ग्राम मुण्डा गढ़ियाटोला स्थित कचरा घर, गढ़ियाटोला जाने वाले रास्ते के किनारे, थाना जैतहरी।
आमाडांड तिराहा यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम आमाडांड, थाना जैतहरी।
मुण्डा जरोधा टोला मेन रोड किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम मुण्डा।
कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से कुल 14.888 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. कैबल मुना पिता सिधेश्वर मुना, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिलेटपारा, थाना घंटापारा, जिला बौध (उड़ीसा) के कब्जे से 5.430 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- जप्त की गई।
2. रसीका दीप पिता हरि दीप, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रिगांपारा, थाना घंटापारा, जिला बौध (उड़ीसा) के कब्जे से 6 किलो 543 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,27,150/- जप्त की गई।
3. बिभार पिता टीकेधर बिभार, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम रेघामुण्डा, थाना घंटापारा, जिला बौध (उड़ीसा) के कब्जे से 2.915 किलोग्राम गांजा, पैकेट सहित जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000/- जप्त की गई।
इस प्रकार तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 14.888 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।
उपरोक्त तीनों आरोपियों का कृत्य धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना जैतहरी में पृथक-पृथक अपराध कायम किए गए हैं तथा प्रकरणों को विवेचना में लिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय अनूपपुर के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी वेंकटनगर प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक विनोद विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक 07 बलराम पैकरा, प्रधान आरक्षक 141 मनोज सिंह, आरक्षक 288 विजय टाटू एवं आरक्षक 338 घनश्याम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0