काल बना घना कोहरा: अमरकंटक में स्कूल बस-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत, दो महिलाएं गंभीर

अमरकंटक-ज्वालेश्वर मार्ग पर घने कोहरे के बीच स्कूल बस और सवारियों से भरे ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक सतीश जायसवाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aug 15, 2026 - 21:08
Aug 15, 2026 - 21:08
 0  51
काल बना घना कोहरा: अमरकंटक में स्कूल बस-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत, दो महिलाएं गंभीर
Accident ato or truk
काल बना घना कोहरा: अमरकंटक में स्कूल बस-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत, दो महिलाएं गंभीर

अतुल सिंह बघेल  / मध्यप्रदेश 

आशीष तिवारी : अनूपपुर। अनूपपुर जिले अमरकंटक थाना अंतगर्त अमरकंटक-ज्वालेश्वर मार्ग पर शनिवार को घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्वालेश्वर मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस और यात्रियों से भरे ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में 50 वर्षीय ऑटो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, ऑटो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि अमरकंटक के कपिल संगम निवासी 50 वर्षीय सतीश जायसवाल अपने ऑटो में सवारियां बैठाकर अमरकंटक से ज्वालेश्वर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोड़की से अमरकंटक आ रही सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस से उनके ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमे ऑटो चालक अमरकंटक के कपिल संगम निवासी 50 वर्षीय सतीश जायसवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में 23 वर्षीय मीनाक्षी मरावी, निवासी टिकरी टोला, अमरकंटक और 55 वर्षीय ललिता कीर, निवासी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम (होशंगाबाद) शामिल हैं।

अमरकंटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रानू सारीवान ने बताया कि दुर्घटना में घायलों के बताए अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण क्षेत्र में छाया घना कोहरा (धुंध) रहा। सुबह बारिश की उपरांत दृश्यता बेहद कम होने के कारण दोनों वाहनों के चालकों को सामने से आता वाहन दिखाई नहीं दिया और दोनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। डॉ. सारीवान ने बताया कि दोनों घायल महिलाओं के पैर और हाथ की हड्डी टूटने की आशंका है। चोटों की गंभीरता एक्स-रे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। स्कूल बस में सवार बच्चे और अन्य यात्री सुरक्षित बताए गए हैं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बताया जाता है कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अमरकंटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अमरकंटक थाना प्रभारी मानिम टोप्पो ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा जा रही रही है। पुलिस का कहना है कि पहले प्राथमिक रूप में कार्रवाई करते आगे वाहन जब्ती के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0