दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ
कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाई
उमरिया 14 जुलाई। प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आज से दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ । जिले में बच्चों को कुपोषण एवं विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित दस्तक अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सृष्टि यादव, वैष्णवी केवट, शिवांश कुमार , अनिकृत बर्मन, नूरफातिमा , सम्राट यादव, गुंजन यादव को विटामिन ए की दवाई पिलाई ।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा समय पर टीकाकरण एवं विटामिन-ए की खुराक दिलाने की अपील की। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा व्ही एस चंदेल ने बताया कि पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच , उपचार, विटामिन व आयरन की गोलियों की उपलब्धता कराने के साथ ही ओआरएस व जिंक उपलब्ध कराने के उददेश्य से 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उददेश्य शिशु एवं बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाना, बच्चों में दस्त रोग से होन वाले मृत्यु प्रकरणों की रोकथाम करना, अन्य बाल्यकालीन बीमारियों की रोकथाम करना तथा समुदाय में घर-घर भ्रमण कर संवेदनशील बच्चों की सक्रिय स्क्रीनिंग करना तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान कर आवश्यक सेवायें सुनिश्चित करना है।
अभियान के दौरान 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के परिवारों में प्रति बच्चे के मान से 2 ओ.आर.एस. पैकेट तथा 14 जिंक टैबलेट की प्रदायगी, 9 माह से 5 वर्ष आयु वाले समस्त बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन ए सीरप का अनुपूरण, डीएसस टूल द्वारा बच्चों में गंभीर कुपोषण की पहचान एवं आवश्कतानुसार रेफरल, 6 माह से 5 वर्ष आयुवर्ग के समस्त बच्चों के परिवारों को आई.एफ.ए. सीरप की प्रदायगी एवं उपयोग हेतु परामर्श, डीएसस टूल द्वारा दस्त रोग, निर्जलीकरण तथा अन्य बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान तदानुसार उपचार, रेफरल तथा स्टॉप डायरिया अभियान की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह , डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी, जिला टीकाकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता, प्रभारी डीपीएचएनओ अनुराधा पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0