थाना प्रभारी संजय जायसवाल के निर्देशन में बुढ़ार पुलिस की कार्रवाई, मेटाडोर 912 में अवैध रेत परिवहन करते किया जप्त,
थाना प्रभारी संजय जायसवाल के निर्देशन में एएसआई क्लेमेंट जॉन के नेतृत्व में बुढ़ार पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेटाडोर 912 वाहन को पकड़ा। पुलिस ने वाहन और रेत जब्त कर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
अतुल सिंह बघेल / मध्यप्रदेश
शहडोल। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बुढ़ार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेटाडोर 912 डग्गी वाहन को पकड़ा है। कार्रवाई थाना प्रभारी संजय जायसवाल के निर्देशन में एएसआई क्लेमेंट जॉन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार 7 सितंबर 2026 को थाना परिसर में बिना नंबर की मेटाडोर वाहन खड़ी मिली, जिसमें रेत लदी हुई थी। जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान अजय यादव, पिता सुरेश यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी जरवाही, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा वाहन में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज एवं परिवहन संबंधी अनुमति मांगी गई, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने मेटाडोर 912 डग्गी और उसमें लदी रेत को जब्त कर लिया।
मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2), 317(5), खनिज अधिनियम की धारा 4/21 तथा मोटरयान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0