हर सोमवार जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सेवाएं देंगे यूरोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु पांडे
श्रीराम अस्पताल की पहल पर यूरोलॉजिस्ट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु पांडे अब प्रत्येक सोमवार जिला चिकित्सालय शहडोल में निःशुल्क सेवाएं देंगे। इससे किडनी, पथरी, प्रोस्टेट एवं अन्य मूत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
अतुल सिंह बघेल / शहडोल
जिला चिकित्सालय में नहीं है यूरोलॉजी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ, श्रीराम अस्पताल की पहल से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
शहडोल।
जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला चिकित्सालय शहडोल में यूरोलॉजी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण अब तक इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ उपचार एवं परामर्श की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या को देखते हुए श्रीराम अस्पताल ने सराहनीय पहल की है। श्रीराम अस्पताल में सेवाएं दे रहे यूरोलॉजिस्ट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु पांडे अब प्रत्येक सोमवार जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को निःशुल्क अपनी सेवाएं देंगे।
इस व्यवस्था से विशेष रूप से जिले के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें यूरोलॉजी एवं मूत्र संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ परामर्श के लिए निजी अस्पताल या दूसरे शहर जाने की मजबूरी कम होगी।
श्रीराम अस्पताल की सराहनीय पहल
जिला चिकित्सालय में यूरोलॉजी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ नहीं होने के बीच श्रीराम अस्पताल द्वारा अपने विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना जनहित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल की इस पहल से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में विशेषज्ञ सेवा की कमी से जूझ रहे मरीजों को सीधे राहत मिलेगी।
डॉ. हिमांशु पांडे प्रत्येक सोमवार जिला चिकित्सालय में किडनी, मूत्रनली, मूत्राशय, प्रोस्टेट, पथरी, पेशाब संबंधी परेशानी सहित विभिन्न यूरोलॉजी एवं मूत्र रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0