शहडोल लौटे पार्थ जायसवाल: पूर्व जिला पंचायत CEO अब संभालेंगे कलेक्टर की कमान

शहडोल जिले में कलेक्टर के रूप में पार्थ जायसवाल की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले वे जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं, पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह के तबादले और उनके कथित रूप से शहडोल आने से इनकार की चर्चा भी सुर्खियों में है। जिले में नए कलेक्टर से लंबित मामलों के समाधान, प्रशासनिक सख्ती और पारदर्शिता को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Jul 28, 2026 - 19:45
Jul 28, 2026 - 19:49
 0  94
शहडोल लौटे पार्थ जायसवाल: पूर्व जिला पंचायत CEO अब संभालेंगे कलेक्टर की कमान
पार्थ जैसवाल नवागत कलेक्टर शहडोल

अतुल सिंह बघेल / शहडोल 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थ जायसवाल को शहडोल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि पार्थ जायसवाल पहले जिला पंचायत शहडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उन्हें जिले की भौगोलिक, प्रशासनिक और ग्रामीण विकास संबंधी परिस्थितियों का पूर्व अनुभव है।

पूर्व में जिला पंचायत CEO रहते हुए उन्होंने पंचायत, ग्रामीण विकास, मनरेगा तथा अन्य विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग की थी। अब कलेक्टर के रूप में उनकी वापसी से जिले में विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

 रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह का शहडोल ना आने के बाद तबादला भोपाल में अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर किया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0