झींक बिजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चला नशा मुक्ति अभियान, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दिलाई नशा छोड़ने की शपथ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींक बिजुरी में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों को नशा छोड़ने और जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
अतुल सिंह बघेल / शहडोल
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींक बिजुरी में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
अभियान में अनिल श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी एसआई रामपाल वर्मा, इंद्र बहादुर सिंह एवं आरक्षकगण, चौकी झींक बिजुरी सहित स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0