VB-G RAM G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद पंचायत बुढ़ार में हुआ प्रशिक्षण, सचिवों व रोजगार सहायकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनपद पंचायत बुढ़ार में VB-G RAM G योजना के प्रभावी संचालन हेतु सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं उपयंत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला स्तरीय प्रशिक्षकों ने योजना के क्रियान्वयन, तकनीकी प्रावधानों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

Jul 21, 2026 - 19:01
Jul 21, 2026 - 19:23
 0  64
VB-G RAM G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद पंचायत बुढ़ार में हुआ प्रशिक्षण, सचिवों व रोजगार सहायकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रशिक्षण टीम
VB-G RAM G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद पंचायत बुढ़ार में हुआ प्रशिक्षण, सचिवों व रोजगार सहायकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
VB-G RAM G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद पंचायत बुढ़ार में हुआ प्रशिक्षण, सचिवों व रोजगार सहायकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

अतुल सिंह बघेल  / जनसत्ता Expose, 

बुढ़ार। जनपद पंचायत बुढ़ार में VB-G RAM G योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं उपयंत्रियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण जिला स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रावधान, रिकॉर्ड संधारण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, गुणवत्ता नियंत्रण तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान जिले से पो मनरेगा श्री वाल्मीकि , जिला लेखाधिकारी आशुतोष खरे की तकनीकी अधिकारी अरुणेंद्र द्विवेदी  जनपद पंचायत से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री दिवाकर सिंह बघेल  एवं जनपद के अन्य स्टाफ गढ़ मौजूद रहे 

जिले से आए प्रशिक्षण अधिकारी पीओ मनरेगा श्री वाल्मीकि  ने  बी वी जी रामजी योजना के क्रियान्वयन एवं ग्रामीण स्तरों में कैसे कार्य किया जाना है के संबंध में उपयन्त्रियों ,सहायक यन्त्रियों ,सचिव एवं रोजगार सहायकों को पीपीटी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से बिंदुगत समझाया और कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों को भी अवगत कराया। 

जिले से आए तकनीकी अधिकारी श्री अरुणेंद्र द्विवेदी ने बीच बी वी जी राम जी योजना के तहत प्लानिंग से लेकर कार्य के क्रियान्वयन तक की पूरी कार्य योजना को अवगत कराया और कैसे ग्राम पंचायत में प्लानर तैयार करना है और उसे प्लानर को शिवपुरी के माध्यम से युक्ति धारा पोर्टल में सबमिट करना है की प्रक्रिया को समझाया उन्होंने बताया कि अब इसी प्रक्रिया के माध्यम से बीबीसी रामजी योजना के तहत कार्यों की आईडी जेनरेट होगी और उसी के माध्यम से कार्य संपन्न होगा। 

जिले से लेखाधिकारी आशुतोष खरे ने बी वी जी राम जी योजना के तहत जॉब कार्ड को रोजगार कार्ड के नाम से संबोधित करते हुए बताएं कि अब बी बी जी राम जी योजना के तहत प्रत्येक मजदूर को₹300 की मजदूरी प्राप्त होगी और जॉब कार्ड को रोजगार कार्ड के नाम से जाना जाएगा साथ ही आने वाले समय में सभी रोजगार कार्ड डिजिटल माध्यम से प्राप्त होंगे और उनमें भी कई क्रांतिकारी बनाई गई है वृद्धो के लिए अलग एवं नवीन सैनिकों के लिए अलग बच्चों के लिए अलग तरह के कार्ड बनाए जाने के प्रावधान बीबी रामजी योजना में बताया गया है। 

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री दिवाकर सिंह बघेल ने जिले से आए सही प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया एवं अंत में सभी ग्राम रोजगार सहायक को एवं सचिवों को अवगत चरण की बीबी जी राम जी योजना के तहत लेट पेमेंट पर विचार विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है यदि किसी भी स्तर पर कार्यवाही संपन्न नहीं होती है तो इसकी कार्यवाही पोर्टल के माध्यम से स्वयं दिख जाएगी ऐसे में कार्य को जिम्मेदारी के साथ एवं समय पर कार्य आवश्यक है ताकि आने वाली कठिनाइयों से बचा जा सके। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0